पारीक महासभा
महाराष्ट्र स्तर पर पारीक समाज का एक संगठन हो, इस संकल्प से प्रेरित इस प्रयास में हमने ऑल इंडिया पारीक महासभा से संलग्नित रहते हुए महाराष्ट्र स्तर के पारीकों को एकत्रित करने हेतू इस संगठन का प्रस्ताव 1 सितंबर 2025 को इचलकरंजी जि. कोल्हापूर में संपन्न हुई महाराष्ट्र गोवा इकाई के, जिला प्रतिनिधियों के राज्य स्तरीय बैठक में सर्व सम्मति से लिया.
इसी कड़ी में अगला प्रयास है कि हम इस वेबसाइट के माध्यम से आप से संपर्क में आयें और सामाजिक गतिविधियों को और अगले स्तर पर लेकर जाएं. महाराष्ट्र में बसे हुए पारीक समाज के सदस्यों के लिये इस वेबसाइट का निर्माण किया गया है. हमारा यह पूर्ण विश्वास है कि यह संगठन एवं यह साइट आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.वेबसाइट का बहुतांश भाग तो वैसे ओपन है, जिसके लिए आपको कोई पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है. मात्र कुछ विशेष सुविधाओं हेतु आपको अपना रजिस्ट्रेशन अर्थात पंजीकरण करना अनिवार्य है. जैसे आपको अगर अपने परिवार का डाटा साइट पर डालना है, या आपको अपने परिवार के विवाह योग्य युवक/युवती की जानकारी साझा करनी है. आने वाले समय में और भी सुविधाएं जोड़ने का संकल्प है.
इस साइट का स्वरूप अभी इस क्षण में प्रातिनिधिक तथा प्रस्तावित स्वरूप में है, इसे पूर्ण रूप से सुचारू होकर समाज बांधवों के लिए कार्य करने हेतु कुछ समय लग सकता है. इसी समय के अवधि में आपके सुझाव सादर आमंत्रित हैं. आप अपने कीमती सुझाव हमें pareekmaha@gmail.com अथवा इसी साइट के Contact Us के माध्यम से भी भेज सकते हैं.